1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली को पीछे छोड़ क्रिस गेल की बराबरी कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोहली से रह जाएंगे कोसों पीछे

सौरव गांगुली को पीछे छोड़ क्रिस गेल की बराबरी कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोहली से रह जाएंगे कोसों पीछे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2019 01:50 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 01:54 pm IST

अभी सीरीज का आखिरी मैच बचा है जिसमें रोहित शर्मा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के एक रिकॉर्ड से आगे निकलकर क्रिस गेल की बराबरी कर सकते हैं। दरअसल

सौरव गांगुली को पीछे छोड़ क्रिस गेल की बराबरी कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोहली से रह जाएंगे कोसों पीछे- India TV Hindi
सौरव गांगुली को पीछे छोड़ क्रिस गेल की बराबरी कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोहली से रह जाएंगे कोसों पीछे Image Source : GETTY IMAGES

मौजूदा भारतीय कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला न्यूजीलैंड दौरे पर थोड़ा खामोश है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है लेकिन अब कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है। हालांकि रोहित अपना पहला (सीरीज का चौथा) मैच हार चुके हैं। लेकिन अभी सीरीज का आखिरी मैच बचा है जिसमें रोहित शर्मा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के एक रिकॉर्ड से आगे निकलकर क्रिस गेल की बराबरी कर सकते हैं। दरअसल 

दरअसल रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली के 22 शतकों की बराबरी कर ली है। रोहित के पास 3 फरवरी को वेलिंगटन में सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच के दौरान दादा से आगे निकलने का मौका है। गांगुली से केवल भारत के दो खिलाड़ी ही आगे हैं। पहले नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन जिनके नाम सबसे ज्यादा 49 वनडे शतक हैं और दूसरे नंबर पर नियमित कप्तान विराट कोहली जिनके नाम 39 वनडे शतक हैं। वैसे ये दोनों खिलाड़ी दुनिया में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। कोई खिलाड़ी इनके आस-पास भी नहीं है। 

ये रही भारत के लिए सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची मैचों की संख्या के साथ-

1- सचिन तेंदुलकर - 49 (463)
2- विराट कोहली - 39* (222)
3- रोहित शर्मा - 22* (200)
4. सौरव गांगुली - 22 (308)
5. शिखर धवन - 15* (122)
5. वीरेंद्र सहवाग - 15 (241)
6. युवराज सिंह - 14 (301)
7. राहुल द्रविड़ - 12 (340)
8. गौतम गंभीर - 11 (147)
9. एमएस धोनी - 9* (334)

हालांकि, अगर रोहित वेलिंगटन में एक और शतक बना लेते हैं, तो वे ऑल-टाइम लिस्ट में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के साथ बराबरी कर लेंगे। जो कि रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों से पीछे हैं। ये रही वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची है:

1. सचिन तेंदुलकर - 49 (463)
2. विराट कोहली - 39 (222)
3. रिकी पोंटिंग - 30 (375)
4. सनथ जयसूर्या - 28 (445)
5. हाशिम अमला - 27 (174)
6. एबी डिविलियर्स - 25 (228)
6. कुमार संगकारा - 25 (404)
8. क्रिस गेल - 23 (284)
9. रोहित शर्मा - 22 (200)
9. सौरव गांगुली - 22 (308)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल