1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे वनडे के दौरान विराट को क्यों आया रोहित शर्मा पर गुस्सा ?

दूसरे वनडे के दौरान विराट को क्यों आया रोहित शर्मा पर गुस्सा ?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2017 11:29 am IST,  Updated : Sep 22, 2017 11:29 am IST

भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर ट्रेविस हेड ने स्लिप में रोहित शर्मा को कैच दिया तो रोहित उसे लपक नहीं पाए। इसी बात पर विराट ने मारा रोहित को ताना।

virat kohli and rohit sharma- India TV Hindi
virat kohli and rohit sharma

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सिरीज़ के दूसरे वनडे मैच में एक ऐसा वाक्या भी हुआ जब कप्तान विराट कोहली को रोहित शर्मा पर गुस्सा आ गया। जी हां जब भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर ट्रेविस हेड ने स्लिप में रोहित शर्मा को कैच दिया तो रोहित उसे लपक नहीं पाए। इसी बात पर कोहली नो रोहित को ताना मार दिया।

विराट ने रोहित से बोला कि जब कैच पकड़ना नहीं आता तो स्लिप में खड़ा क्यों होता है। हालांकि विराट ने ये बात माजक में बोली। लेकिन मजाक में ही सही विराट ने रोहित के सामने अपनी बात रख दी।

गौरतलब है कि दूसरे वनडे में रोहित शर्मा बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। कप्तान विराट की शानदार बल्लेबाजी 92 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ये मुकाबला 50 रन से जीत लिया। विराट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया। इसके अलावा युवा चाइनामैन गेंदबाज वनडे में हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिनर भी बने।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल