1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच के पहले ही ओवर में आया रोहित शर्मा का तूफान ठोके 2 छक्के, जड़े 17 रन

मैच के पहले ही ओवर में आया रोहित शर्मा का तूफान ठोके 2 छक्के, जड़े 17 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 18, 2018 06:20 pm IST,  Updated : Feb 18, 2018 06:20 pm IST

रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 9 गेंदों में 21 रन ठोके।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में पारी का आगाज किया। रोहित ने मैच के पहले ओवर में कुल 17 रन जोड़े और अपने तूफानी तेवर दिखा दिए। रोहित ने दूसरी गेंद से ही गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजना शुरू कर दिया और पहले ओवर में टीम इंडिया को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। रोहित ने मैच के पहले ओवर में 2 छक्के और 1 चौका जड़ा। आइए आपको बताते हैं कि रोहित ने पहले ओवर में क्या धमाका किया।

पहली गेंद: पैटरसन ने मैच का पहला ओवर फेंका। पहली गेंद पर रोहित कोई रन नहीं बना सके।

दूसरी गेंद: दूसरी गेंद को रोहित ने थर्ड मैन के ऊपर से खेल दिया और गेंद छह रनों के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई।

तीसरी गेंद: तीसरी गेंद पर रोहित के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने दौड़कर 1 रन पूरा कर लिया।

पांचवीं गेंद: रोहित ने पांचवीं गेंद पर फिर से अपने हाथ खोले और गेंद को छह रनों के लिए भेज ओवर का दूसरा छक्का जड़ा।

छठी गेंद: छठी गेंद पर रोहित ने फिर से आक्रामक शॉट खेला और गेंद को 4 रनों के लिए भेज ओवर में अकेले 17 रन ठोक डाले।

हालांकि रोहित ने भारत को तेज शुरुआत तो दिलाई लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल सके। रोहित शर्मा 9 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी छोटी लेकिन तेज-तर्रार पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल