1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेलर का मानना, काउंटी में ब्रॉड का सामना करने का अनुभव टेस्ट सीरीज में आएगा काम

टेलर का मानना, काउंटी में ब्रॉड का सामना करने का अनुभव टेस्ट सीरीज में आएगा काम

 Reported By: IANS
 Published : Jun 01, 2021 03:52 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 03:52 pm IST

रॉस टेलर का कहना है कि 2018 में काउंटी चैंपियनशिप में स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना करने का अनुभव इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके काम आएगा।

टेलर का मानना, काउंटी...- India TV Hindi
टेलर का मानना, काउंटी में ब्रॉड का सामना करने का अनुभव टेस्ट सीरीज में आएगा काम Image Source : GETTY

लंदन| न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर का कहना है कि 2018 में काउंटी चैंपियनशिप में इंग्लैंड में खेलने का अनुभव, विशेषकर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना करने का अनुभव इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके काम आएगा।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज बुधवार से शुरू होगी। टेलर ने कहा, "मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे 2018 में काउंटी के दौरान ब्रॉड के साथ खेलने का मौका मिला।"

इंग्लैंड के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में ब्रॉड ने टेलर को 10 बार आउट किया है। इसमें से छह बार उन्होंने इंग्लैंड में टेलर का शिकार किया है। टेलर ने कहा, "ब्रॉड ने कई बार मुझे आउट किया है लेकिन वह एक अच्छे गेंदबाज हैं और उनके साथ जेम्स एंडरसन हैं तथा ड्यूक्स गेंद से इन गेंदबाजों का स्तर विश्व स्तरीय रहेगा।"

कीवी टीम को कोरोना के कारण अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिला और वह सिर्फ इंट्रा स्कावयड मैच ही खेल सकी। टेलर ने आखिरी बार जनवरी में टेस्ट मैच खेला था जबकि इंग्लैंड ने अंतिम बार इस साल मार्च में भारत के खिलाफ टेस्ट खेला था।

टेलर ने कहा, "जब मैं 2008 में पहले दौरे पर गया तो हमें चार या पांच अभ्यास मैच खेलने का मौका मिला था। लेकिन समय बदलने से आपको तैयारी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल