1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. के एल राहुल के बचाव में उतरे संजय बांगर, उनकी बल्लेबाजी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

के एल राहुल के बचाव में उतरे संजय बांगर, उनकी बल्लेबाजी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2018 08:09 am IST,  Updated : Oct 14, 2018 08:09 am IST

 बल्लेबाजी के लिए आसान मानी जा रही हैदराबाद की पिच पर कर्नाटक का यह बल्लेबाज 25 गेंद में महज 4 रन बनाकर आउट हो गया।

के एल राहुल- India TV Hindi
के एल राहुल Image Source : AP

हैदराबाद: भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की खराब फॉर्म पिछले कुछ समय से टीम के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है लेकिन टीम मैनेजमेंट लगातार उनका बचाव कर रहा है। बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा कि उनकी तकनीक में कोई खामी नहीं है। बल्लेबाजी के लिए आसान मानी जा रही हैदराबाद की पिच पर कर्नाटक का यह बल्लेबाज 25 गेंद में महज 4 रन बनाकर आउट हो गया। क्रीज पर उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे पृथ्वी शॉ पूर तरह सहज दिखाई दिये। 

बांगर से जब पूछा गया कि क्या राहुल बल्लेबाजी करते समय जरूरत से ज्यादा सोच रहे तो उन्होंने विस्तार से बताया कि उन्हें उनकी मौजूदा खराब फॉर्म के बारे में क्या लगता है। उन्होंने कहा,‘‘इस समय कई तरह की बातें की जा रही और ऐसे में आपको खुद की तकनीक के बारे में संशय करने लगते हो। हमारे लिये, वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है। इसलिये जब ऐसा खराब दौर आता है तो ऐसे में मेरा और टीम का मानना है कि वह ज्यादा चीजों के बारे में नहीं सोचे।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ऐसा कई बार हो सकता है जब आप खुद की क्षमता और तकनीक पर पर शक करने लगते हो, इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना होता है कि‘हां, आपकी तकनीक सही है। शायद आपको अपने नजरिये में बदलाव या बल्लेबाजी योजना पर थोड़ा सा काम करने की जरूरत है।’’ 

बांगर हालांकि यह नहीं बता सके कि भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगी और एडिलेड में खेले जाने वाले पहले मैच में राहुल का बल्ला नहीं चला तो क्या टीम के अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बिना किसी अनुभव के मौका दिया जाएगा? 

उन्होंने कहा,‘‘आपको खिलाड़ियों का आंकलन करना होता है। आपको भविष्य पर भी नजर रखनी होती है। उन्होंने विदेशों में और मुश्किल हालात में भारत के लिए रन बनाये है।’’  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल