1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैच खेलने से पहले पाकिस्तान को लग सकता है तगड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैच खेलने से पहले पाकिस्तान को लग सकता है तगड़ा झटका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2018 11:29 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 11:35 pm IST

पाकिस्तान के लेग स्पिनर शदाब खान का चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा है।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया- India TV Hindi
चोट के कारण शादाब खान हो सकते हैं बाहर Image Source : GETTYIMAGES

दुबई। पाकिस्तान के लेग स्पिनर शदाब खान का चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, शदाब को एशिया कप में जांघ में चोट लग गई थी, जिससे वह अभी तक नहीं उबर पाए हैं। पाकिस्तान ने ऐसे में एहतियाती तौर पर ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ को शदाब के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया था। 

शदाब अगर पहले टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो बिलाल को टेस्ट में पदार्पण का मौका मिल सकता है। पाकिस्तान तेज गेंदबाज मीर हमजा को भी टेस्ट में पदार्पण करने का मौका दे सकता है। 

20 वर्षीय शदाब ने पाकिस्तान के लिए 4 टेस्ट, 26 वनडे और 23 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश : 8, 37 और 32 विकेट हासिल किए हैं। 

बता दें, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूएई में दो टेस्ट और तीन टी20 खेले जाने हैं। इस दौरे की शुरुआत रविवार को दुबई में होने वाले टेस्ट मैच से होगी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल