1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19: अल्पसंख्यकों की मदद के लिए आगे आये अफरीदी और जहांगीर

कोविड-19: अल्पसंख्यकों की मदद के लिए आगे आये अफरीदी और जहांगीर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 05, 2020 10:52 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 10:52 pm IST

पाकिस्तान के मशहूर खिलाड़ी जहांगीर खान और शाहिद अफरीदी ने कोविड-19 महामारी संकट के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों को राशन और नकद बांटना शुरू किया है।

कोविड-19: अल्पसंख्यकों...- India TV Hindi
कोविड-19: अल्पसंख्यकों की मदद के लिए आगे आये अफरीदी और जहांगीर Image Source : TWITTER/THEPSLT20

कराची। पाकिस्तान के मशहूर खिलाड़ी जहांगीर खान और शाहिद अफरीदी ने कोविड-19 महामारी संकट के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों को राशन और नकद बांटना शुरू किया है। एक हिंदू टेनिस खिलाड़ी ने अल्पसंख्यकों को होने वाली परेशानी की ओर उनका ध्यान दिलाया था जिसके बाद उन्होंने मदद का सिलसिला शुरू किया। एक बयान में अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रोबिन दास ने शाहिद अफरीदी फाउंडेशन (एसएएफ) से शहर में अल्पसंख्यक तबके की मदद की अपील की थी।

कराची स्पोर्ट्स फोरम के सचिव आसिफ अजीम ने पीटीआई से कहा, ‘‘जहांगीर खान इस फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं, उन्होंने मुझे फोन किया और दास के बयान के बारे में बात की और कहा कि इस मुश्किल दौर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की मदद की जानी चाहिए, चाहे वो ईसाई हों या फिर हिंदू।’’

एसएएफ ने कराची स्पोर्ट्स फोरम के साथ मिलकर शहर में जरूरतमंदों को राशन और नकद मुहैया कराया, विशेषकर उन लोगों को जो खेल जगत से जुड़े हैं। अजीम ने कहा, ‘‘आज हमने रोशन खान स्क्वाश परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जहांगीर और महान हॉकी खिलाड़ी इस्लाहुद्दीन मौजूद थे और उन्होंने स्पष्ट किया कि फोरम कराची में अल्पसंख्यक समुदाय के जरूरतमंद परिवारों को राशन और नकद वितरित करेगा।’’

उन्होंने कहा कि पहले चरण में उन्होंने निचले तबके और गरीब हिंदुओं और ईसाई परिवारों को राशन के बैग बांटे। अजीम ने कहा कि फोरम पहले ही जरूरतमंद खिलाड़ियों, मैदानकर्मियों, गार्ड और विभिन्न खेलों से जुड़े अन्य लोगों को राशन मुहैया कराने पर काम कर रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन शाहिद अफरीदी फाउंडेशन अब हमारा सहयोग कर रहा है तो हम अब अल्पसंख्य समुदाय के परिवारों पर भी ध्यान लगा रहे हैं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल