1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी के इस बयान के बाद क्या PSL में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी के इस बयान के बाद क्या PSL में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 23, 2018 01:18 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 01:18 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग( पीएसएल) टी20 प्रतियोगिता में खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

कराची: पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का मानना है कि पाकिस्तान सुपर लीग( पीएसएल) टी20 प्रतियोगिता में खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए। 

अफरीदी ने लाहौर में अपने फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पता है कि भारतीय खिलाड़ियों का अनुबंध उन्हें विदेशी टी20 लीग में खेलने की मंजूरी नहीं देता। 

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन हमें उन्हें कम से कम पीएसएल में खेलने के लिए आमंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। मुझे पता है कि उनका आना मुश्किल है क्योंकि वे केवल इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हैं। लेकिन हमें उन्हें पीएसएल के अगले संस्करण के लिए आमंत्रित करना चाहिए।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल