1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले गुलाबी गेंद के मैच का हिस्सा होंगे शमी, रिद्धिमान

पहले गुलाबी गेंद के मैच का हिस्सा होंगे शमी, रिद्धिमान

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2016 10:18 am IST,  Updated : Jun 18, 2016 10:18 am IST

कोलकाता: मोहम्मद शमी और रिद्धिमान साहा उन भारतीय खिलाडि़यों में से शामिल हैं जो स्थानीय क्लब मोहन बागान और भवानीपुर क्लब के बीच शनिवार से शुरू होने वाले बंगाल क्रिकेट संघ के बंगाल सुपर लीग

Pink cricket ball- India TV Hindi
Pink cricket ball

कोलकाता: मोहम्मद शमी और रिद्धिमान साहा उन भारतीय खिलाडि़यों में से शामिल हैं जो स्थानीय क्लब मोहन बागान और भवानीपुर क्लब के बीच शनिवार से शुरू होने वाले बंगाल क्रिकेट संघ के बंगाल सुपर लीग फाइनल में गुलाबी गेंद से होने वाले दिन-रात्रि क्रिकेट का अनुभव हासिल करेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली द्वारा शुरू की गयी इस लीग का चार दिवसीय फाइनल ऐतिहासिक होगा क्योंकि यह गुलाबी कूकाबूरा गेंद से खेला जायेगा जिससे दूधिया रोशनी में उप महाद्वीप के हालात की झलक मिलेगी।

अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो कैब के पास भारत में गुलाबी गेंद के पहले टेस्ट की मेजबानी का अच्छा मौका होगा जिसके आयोजन की बीसीसीआई योजना बना रहा है। इसमें सभी की निगाहें भारत के तेज गेंदबाज और मोहन बागान के शमी पर लगी होंगी जो अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रस्तावित पहले दिन-रात्रि टेस्ट से पहले टीम में गुलाबी गेंद का अनुभव हासिल करने वाले पहले गेंदबाज होंगे। रिद्धिमान के सामने भी दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद के खिलाफ अपना विकेट संभाले रखकर बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल