1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल स्मिथ का हाल न पूछने पर जोफ्रा आर्चर पर भड़े शोएब अख्तर, कही ये बड़ी बात

चोटिल स्मिथ का हाल न पूछने पर जोफ्रा आर्चर पर भड़े शोएब अख्तर, कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Aug 18, 2019 10:48 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 10:48 pm IST

स्मिथ की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में कुल 250 रन बनाए और मेजबान टीम को केवल आठ रन की बढ़त मिली।   

चोटिल स्मिथ का हाल न पूछने पर जोफ्रा आर्चर पर भड़े शोएब अख्तर, कही ये बड़ी बात- India TV Hindi
चोटिल स्मिथ का हाल न पूछने पर जोफ्रा आर्चर पर भड़े शोएब अख्तर, कही ये बड़ी बात Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रविवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की आलोचना की। दरअसल, शनिवार को लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आर्चर का एक बाउंसर स्टीव स्मिथ को लगा जिससे वह मैदान पर गिर गए और फिर थोड़ी देर के लिए बाहर गए। हालांकि, वह वापस बल्लेबाजी करने आए और कुल 92 रनों की पारी खेली। 

अख्तर ने ट्वीट किया, "बाउंसर खेल का एक हिस्सा है, लेकिन जब भी कोई गेंदबाज सिर पर बल्लेबाज को मारता है और वह गिर जाता है, तो शिष्टाचार के लिए जरूरी है कि गेंदबाज उसके पास जाए और उसकी जांच करे। स्मिथ दर्द में थे और ऐसे समय में आर्चर ने उनसे दूर जाकर अच्छा नहीं किया। मैं हमेशा सबसे पहले भागकर बल्लेबाज के पास जाता था।"

स्मिथ की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में कुल 250 रन बनाए और मेजबान टीम को केवल आठ रन की बढ़त मिली। 

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को जब पारी के 77वें ओवर में चोट लगी तब वह 152 गेंदों पर 80 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्हें कंधे में गेंद चली जिसके कारण मैदान पर मौजूद खिलाड़ी सख्ते में आ गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल