1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खुशी है कि इस बार मैंने अपना विकेट इनाम में नहीं दिया: स्मृति मंदाना

खुशी है कि इस बार मैंने अपना विकेट इनाम में नहीं दिया: स्मृति मंदाना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2019 07:21 am IST,  Updated : Jan 25, 2019 07:21 am IST

 मंदाना ने 104 गेंदों पर 105 रन बनाये जो उनका वनडे में चौथा शतक है। 

 स्मृति मंदाना - India TV Hindi
 स्मृति मंदाना  Image Source : BCCI

नेपियर: भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना को खुशी है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को उन्होंने अपना विकेट इनाम में नहीं दिया और वनडे सीरीज के पहले मैच में शतक जड़ा। मंदाना ने 104 गेंदों पर 105 रन बनाये जो उनका वनडे में चौथा शतक है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 81) के साथ 190 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने यह मैच नौ विकेट से जीता। 

भारत को जब केवल तीन रन की दरकार थी तब मंदाना आउट हो गयी थी। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं 70 या 80 रन के आसपास आउट हो रही थी इसलिए मैंने खुद से कहा कि गलत शाट मत लगाओ, हवा में कोई शाट नहीं खेलो और एक दो रन लेकर आगे बढ़ो। मैं ऐसा करने से खुश हूं।’’ 

मंदाना ने कहा, ‘‘मैं अपनी रणनीति पर कायम रही और टीम को जीत दिलायी। अगर मैंने तीन रन और बनाये होते तो मुझे और खुशी होती।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल