1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंका प्रीमीयर लीग से पहले सोहेल तनवीर और रविंदर पाल सिंह निकले कोरोना पॉजिटिव

लंका प्रीमीयर लीग से पहले सोहेल तनवीर और रविंदर पाल सिंह निकले कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 05:13 pm IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर और कनाडा के बल्लेबाज रविंदरपाल सिंह 26 नवंबर से शुरू हो रही पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

Sohail Tanvir- India TV Hindi
Sohail Tanvir Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो| पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर और कनाडा के बल्लेबाज रविंदरपाल सिंह 26 नवंबर से शुरू हो रही पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे आयोजकों को एक और झटका लगा है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार कैंडी टस्कर्स टीम का हिस्सा तनवीर और कोलंबो किंग्स के रविंदरपाल टी20 टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका पहुंचने पर कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। पाकिस्तान के ही वहाब रियाज और इंग्लैंड के लियाम प्लंकेट के हटने पर तनवीर को विकल्प के तौर पर जगह दी गई थी।

तनवीर और रविंदरपाल कम से कम दो हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। टस्कर्स के कोच हसन तिलकरत्ने ने कहा कि उन्हें तनवीर की जगह लेने के लिए किसी अन्य खिलाड़ी की जरूरत होगी।

टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरु किया अभ्यास, देखें VIDEO

श्रीलंका के इस पूर्व बल्लेबाज ने वेबसाइट से कहा, ‘‘हमें फ्रेंचाइजी मालिकों से बात करनी होगी और तनवीर की जगह लेने के लिए किसी को ढूंढना होगा।’’ एलपीएल आयोजकों को इससे पहले लसिथ मलिंगा और क्रिस गेल जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के हटने से झटका लगा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल