1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका ने 3-0 से हराई टेस्ट सीरीज, पीसीबी अध्यक्ष बोले करेंगे हार की जांच

पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका ने 3-0 से हराई टेस्ट सीरीज, पीसीबी अध्यक्ष बोले करेंगे हार की जांच

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 20, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Jan 20, 2019 04:52 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच की जाएगी।

Pakistan Test Team- India TV Hindi
Pakistan Test Team Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच की जाएगी। 

पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के हाथों तीनों टेस्ट मैच गंवाने पड़े थे और मनि ने कहा कि हाल के परिणाम निराशाजनक है और क्रिकेट प्रशंसक भी टेस्ट प्रदर्शन से निराश हैं। 

मनि ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से कहा,‘‘टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे निसंदेह सभी निराश है। हम इसकी जांच करेंगे और कारणों का पता लगाएंगे।’’ 

दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त झेलने से पहले पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से यूएई में टेस्ट श्रृंखला 1-2 से गंवानी पड़ी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल