1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के चलते भारत दौरा करने पर चिंतित नहीं है साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड

कोरोना वायरस के चलते भारत दौरा करने पर चिंतित नहीं है साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2020 11:13 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 11:13 pm IST

सीएसए ने बयान में कहा, ‘‘जिन स्थलों पर हम खेलेंगे, उनमें कोई भी पाजीटिव मामला सामने नहीं आया है। "

Cricket South Africa- India TV Hindi
Cricket South Africa Image Source : TWITTER- @OFFICIALCSA

जोहानिसबर्ग| क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) कोरोना वायरस संक्रमण मामलों को देखते हुए आगामी वनडे श्रृंखला के लिये अपने खिलाड़ियों की भारत यात्रा को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं और उसने कहा कि दिल्ली में खतरा कम है जो टीम का पहला पड़ाव होगा। 

दक्षिण अफ्रीका की टीम दुबई से होते हुए भारत पहुंचेगी। टीम सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचेगी और एक दिन वहां बिताकर धर्मशाला (12 मार्च), लखनऊ (15 मार्च) और कोलकाता (18 मार्च) में मैच खेलेगी। 

सीएसए ने बयान में कहा, ‘‘जिन स्थलों पर हम खेलेंगे, उनमें कोई भी पाजीटिव मामला सामने नहीं आया है। और इन शहरों के बीच में चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा करने से जोखिम और कम हो जायेगा। खतरा दुबई में है और दिल्ली में कम है। ’’ 

सीएसए ने कहा कि वह बीसीसीआई, नयी दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका दूतावास, भारतीय सुरक्षा और विशेषज्ञों से संपर्क में है। बयान में कहा गया है कि भारत सरकार ने भी जरूरी आश्वासन दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल