1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता से दुबई होते हुए अपने देश रवाना हुई साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

कोलकाता से दुबई होते हुए अपने देश रवाना हुई साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

 Reported By: IANS
 Published : Mar 17, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 05:47 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण यह मैच नहीं हो सका था।

South Africa Team- India TV Hindi
South Africa Team Image Source : GETTY

कोलकाता| दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम कोलकाता में एक दिन बिताने के बाद मंगलवार को दुबई के रास्ते स्वदेश के लिए रवाना हो गई। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने कोरानावायरस के कारण टीम की सुरक्षित यात्रा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए थे। मेहमान टीम को भारत दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी लेकिन कोरानावायरस के कारण यह सीरीज रद्द कर दी गई थी।

सीएबी के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने आईएएनएस से कहा, "वे आज सुबह दुबई के लिए रवाना हो गए। दुबई से वे अपने-अपने स्थानों पर जाएंगे। कोरोनावायरस के कारण सीएबी द्वारा किए गए तैयारियों से वे काफी खुश थे।"

दक्षिण अफ्रीका को कोलकाता के रास्ते दुबई भेजने का इसलिए फैसला किया गया क्योंकि पश्चिम बंगाल में अब तक एक भी कोरोनावायरस का मामला सामने नहीं आया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण यह मैच नहीं हो सका था। इसके बाद लखनऊ में दूसरा वनडे 15 मार्च और तीसरा वनडे कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाना था और कोरोनावायरस के कारण बाद में उसे भी रद्द कर दिया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल