1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लिमिटेड ओवर सीरीज के दौरे के लिये जुलाई में आयरलैंड जायेगी दक्षिण अफ्रीका

लिमिटेड ओवर सीरीज के दौरे के लिये जुलाई में आयरलैंड जायेगी दक्षिण अफ्रीका

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2021 10:13 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 10:13 pm IST

दक्षिण अफ्रीका की टीम जुलाई में सीमित ओवरों के पहले पूर्ण दौरे पर आयरलैंड जायेगी। 

लिमिटेड ओवर सीरीज के...- India TV Hindi
लिमिटेड ओवर सीरीज के दौरे के लिये जुलाई में आयरलैंड जायेगी दक्षिण अफ्रीका Image Source : GETTY

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की टीम जुलाई में सीमित ओवरों के पहले पूर्ण दौरे पर आयरलैंड जायेगी। देश के क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये मैच 11 से 25 जुलाई के बीच खेले जायेंगे। इनमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे। मैच मालाहाइड और स्टोरमोंट में खेले जायेंगे।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा,‘‘पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम एक मैच से अधिक के लिये आयरलैंड का दौरा करेगी । इससे पहले जून 2007 के दौरे पर उसने बेलफास्ट में एक वनडे खेला था।’’

IND vs ENG : सिराज ने जब टेस्ट क्रिकेट में मारा 'बुलेट' छक्का तो सभी रह गए दंग!, सामने आया Video

दक्षिण अफ्रीका ने अब तक आयरलैंड को पांच वनडे में हराया है । आखिरी बार दोनों का सामना 2016 में आयरलैंड के एक मैच के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुआ था। दोनों टीमों ने आपस में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल