1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान दौरे पर सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट हैं साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

पाकिस्तान दौरे पर सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट हैं साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2021 09:05 am IST,  Updated : Jan 19, 2021 09:05 am IST

साउथ अफ्रीका ने इससे पहले आखिरी बार 2007 में पाकिस्तान का दौरा किया था। पहला टेस्ट 26 जनवरी से कराची में खेला जाएगा। 

South Africa, security arrangements,Pakistan tour, cricket, sports- India TV Hindi
South Africa cricket team  Image Source : TWITTER/@THEREALPCB

साउथ अफ्रीकी क्रिकेटरों की दौरे से पूर्व की सुरक्षा चिंताएं खत्म हो गयी हैं और वे पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 14 साल में पहली टेस्ट सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट खेलने वाले उन शीर्ष पांच देशों में शामिल है जो 2009 में लाहौर में श्रीलंका टीम बस पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के दौरे पर आया है। 

साउथ अफ्रीका ने इससे पहले आखिरी बार 2007 में पाकिस्तान का दौरा किया था। पहला टेस्ट 26 जनवरी से कराची में खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने साउथ अफ्रीकी टीम को किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष की तरह सुरक्षा मुहैया करायी है। 

यह भी पढ़ें- क्या है 'लाल तौलिए' के साथ शुभमन गिल का कनेक्शन ? वीडियो देखकर कमेंटेटर को याद आए स्टीव वॉ

साउथ अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डिकॉक ने सोमवार को कराची में पत्रकारों से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यहां आने से पहले सुरक्षा बड़ा मसला था लेकिन यहां पहुंचने के बाद सुरक्षा बंदोबस्त देखकर खिलाड़ी अधिक सहज महसूस करने लगे। ’’ 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : गाबा के मैदान में फिफ्टी जड़ने के साथ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने गिल

उन्होंने कहा, ‘‘हम वास्तव में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अब केवल क्रिकेट को लेकर चिंता कर रहे हैं। ’’ 

दूसरा टेस्ट मैच चार फरवरी से रावलपिंडी में शुरू होगा। इसके बाद लाहौर में 11 से 14 फरवरी के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल