1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SPN vs VEL : आईपीएल मैच देखने के बाद हमने अपनी रणनीति तैयार की - एकता बिष्ट

SPN vs VEL : आईपीएल मैच देखने के बाद हमने अपनी रणनीति तैयार की - एकता बिष्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2020 11:42 am IST,  Updated : Nov 05, 2020 11:42 am IST

एकता ने कहा,‘‘हर मैच महत्वपूर्ण है। हमें आत्मविश्वास और लय बनाये रखनी होगी। पहले मैच में हम रणनीति पर अमल करने में कामयाब रहे।’’   

SPN vs VEL: After watching IPL match, we formulated our strategy - Ekta Bisht - India TV Hindi
SPN vs VEL: After watching IPL match, we formulated our strategy - Ekta Bisht  Image Source : IPLT20.COM

शारजाह। सुपरनोवास के खिलाफ तीन विकेट लेने वाली वेलोसिटी की बायीं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में उन्होंने अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर काफी मेहनत की जिसका उन्हें पहले मैच में फायदा मिला। 

एकता ने 22 रन देकर तीन विकेट लिये और आखिरी ओवर में दो विकेट लगातार लिये। गत चैम्पियन सुपरनोवास डैथ ओवरों में रनगति नहीं बढा सके और आठ विकेट पर 126 रन ही बना पाये। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : प्लेऑफ से पहले वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली को दी यह खास सलाह

बिष्ट ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मैं लॉकडाउन में अलमोड़ा में थी जहां मैने अपने कोच के साथ गेंदबाजी में अपनी कमजोरियों पर काम किया। मैने फिटनेस पर भी काफी काम किया और इससे बहुत मदद मिली। व्यस्त सत्र के बाद हमें लंबा ब्रेक मिल गया और अब वापसी करके अच्छा लग रहा है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हर मैच महत्वपूर्ण है। हमें आत्मविश्वास और लय बनाये रखनी होगी। पहले मैच में हम रणनीति पर अमल करने में कामयाब रहे।’’ 

ये भी पढ़ें - मुंबई-दिल्ली का प्लेऑफ तक का सफर! MI ने मारी सीधी एंट्री तो आखिरी में पटरी से उतरी राजधानी दिल्ली की गाड़ी

 

उन्होंने कहा,‘‘हम यहां एक सप्ताह पृथकवास में रहे। आईपीएल मैच देखे और विकेटों के धीमे होने की वजह से उसके अनुरूप रणनीति बनाई।’’ 

अब वेलोसिटी का मुकाबला गुरूवार को ट्रेलब्लेजर्स से होगा जबकि सुपरनोवास शनिवार को ट्रेलब्लेजर्स से खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल