1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के क्रिकेट निदेशक बने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी

श्रीलंका के क्रिकेट निदेशक बने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2021 09:04 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 09:04 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर टॉम मूडी को श्रीलंका का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है। 

श्रीलंका के क्रिकेट...- India TV Hindi
श्रीलंका के क्रिकेट निदेशक बने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी  Image Source : GETTY

कोलंबो। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर टॉम मूडी को श्रीलंका का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने रविवार को यह जानकारी दी। श्रीलंकाई टीम के दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हाल के खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका क्रिकेट की तकनीकी सलाहकार समिति की सिफारिश पर मूडी को नियुक्त किया गया। 

मूडी के साथ तीन साल का अनुबंध किया गया है और करार के अनुसार उनके 300 दिन के अनिवार्य काम करने की उम्मीद है। उनकी नियुक्ति सोमवार से प्रभावी होगी।

Video : तो क्या ये है क्रिकेट जगत की सबसे बुरी 'फुलटॉस' गेंद, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया हैरान!

मूडी के कार्य में भविष्य के दौरा कार्यक्रम का विश्लेषण, घरेलू टूर्नामेंट के ढांचे पर गौर करना, खिलाड़ियों का कल्याण, शिक्षा और कौशल विकास, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ के ढांचा आदि शामिल हैं।’’ मूडी 2005 से 2007 तक श्रीलंका के कोच रहे थे। उनके रहते हुए टीम ने वेस्टइंडीज में 2007 में खेले गये विश्व कप के फाइनल में जगह बनायी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।