1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, खिताब के लिए भारत से होगी भिड़ंत

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, खिताब के लिए भारत से होगी भिड़ंत

 Reported By: IANS
 Published : Mar 19, 2021 10:55 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 10:55 pm IST

श्रीलंका लेजेंड्स ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड...- India TV Hindi
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, खिताब के लिए भारत से होगी भिड़ंत Image Source : ROAD SAFETY WORLD SERIES

रायपुर| तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा के पांच विकेटों के बाद अपने बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका लेजेंड्स ने शुक्रवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में अब श्रीलंका का सामना रविवार को इंडिया लेजेंडस से होगा, जहां एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच 2011 के विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति देखने को मिलेगी।

भारत ने मुम्बई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार आईसीसी विश्व कप खिताब जीता था। श्रीलंका लेजेंडस ने पहले गेंदबाजी करते हुए नुवान कुलसेकरा के पांच विकेटों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका लेजेंडस को 125 रन पर आलआउट कर दिया और फिर उसने 17. 2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

वैक्सीन भेजने के लिए क्रिस गेल ने भारत का किया धन्यवाद, पीएम मोदी का जताया आभार

श्रीलंका लेजेंडस के लिए उपुल थरंगा ने 44 गेंदों पर पांच चौके के सहारे नाबाद 39 रन, कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 18, सनथ जयसूर्या ने 18 और चिंतका जयसिंघे ने 25 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद नाबाद 47 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका लेजेंडस के लिए मखाया एनतिनी और अल्वीरो पीटरसन ने एक-एक विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल