1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिव सुंदर दास बने भारतीय महिला टीम के बल्लेबाजी कोच

शिव सुंदर दास बने भारतीय महिला टीम के बल्लेबाजी कोच

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2021 06:15 am IST,  Updated : May 18, 2021 06:15 am IST

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास को भारतीय महिला टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। 

शिव सुंदर दास बने...- India TV Hindi
शिव सुंदर दास बने भारतीय महिला टीम के बल्लेबाजी कोच Image Source : GETTY

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास को भारतीय महिला टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें यकीन है कि एनसीए के साथ कोचिंग के दौरान मिले अनुभव का उन्हें फायदा मिलेगा।

भारत के लिये 2000 से 2002 के बीच में 23 टेस्ट खेल चुके दास ने कहा ,‘‘यह अच्छा अनुभव है और मुझे इसका बेताबी से इंतजार है ।’’ वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं । उनका मानना है कि उस अनुभव से उन्हें बल्लेबाजों की तकनीकी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं चार पांच साल एनसीए का हिस्सा था और कुछ समय से बल्लेबाजी कोच रहा हूं ।मैं राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे यह मौका दिया।‘‘ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल