1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को किया आगाह कहा, शॉर्ट गेंद के लिए हैं तैयार

स्टीव स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को किया आगाह कहा, शॉर्ट गेंद के लिए हैं तैयार

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2020 01:09 pm IST,  Updated : Nov 14, 2020 01:09 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सत्र में बायें हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर ने चार बार स्मिथ को शॉर्टपिच गेंदों पर आउट किया था। स्मिथ ने कहा कि वेगनेर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे। 

Steve Smith, Indian bowlers, short ball, sports, cricket- India TV Hindi
Steve Smith Image Source : IPLT20.COM

ऑस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्टीव स्मिथ ने आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता। पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके सामने शॉर्ट गेंद डालने से ऑस्ट्रेलिया को ही फायदा होगा। 

उन्होंने न्यूज कोर से कहा ,‘‘यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही है तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा क्योंकि मैने अपने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता।’’ 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सत्र में बायें हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर ने चार बार स्मिथ को शॉर्टपिच गेंदों पर आउट किया था। स्मिथ ने कहा कि वेगनेर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे। 

उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ और विरोधी टीमों ने कोशिश की लेकिन उस तरह नहीं कर पाये , जैसा वेगनेर ने किया था। वह कमाल का गेंदबाज है ।’’ 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट खेलेगी। भारतीय तेज आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के हाथ में होगी । उमेश यादव और नवदीप सैनी भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल