1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 को लेकर पीसीबी ने घरेलू सत्र के लिए जारी किए कड़े दिशानिर्देश

कोविड-19 को लेकर पीसीबी ने घरेलू सत्र के लिए जारी किए कड़े दिशानिर्देश

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 11:32 pm IST

पीसीबी ने कहा कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये उसके टीम सदस्य, मैच अधिकारी, टीमों से जुड़े चिकित्सक और सुरक्षा मैनेजर जैव सुरक्षित वातावरण में रहेंगे।   

Strict guidelines issued by PCB for domestic session regarding Covid-19- India TV Hindi
Strict guidelines issued by PCB for domestic session regarding Covid-19 Image Source : PCB

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2020-21 के घरेलू सत्र के लिये कोविड-19 को लेकर बुधवार को कड़े दिशानिर्देश जारी किये। पाकिस्तान का घरेलू सत्र इस महीने के आखिर में राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से शुरू होगा। 

पीसीबी ने कहा कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये उसके टीम सदस्य, मैच अधिकारी, टीमों से जुड़े चिकित्सक और सुरक्षा मैनेजर जैव सुरक्षित वातावरण में रहेंगे। 

ये भी पढ़ें - मैदान पर अनुभवी खिलाड़ियों को आदेश देना धोनी की सबसे बड़ी चुनौती : बांगर

इन सभी के जैव सुरक्षित वातावरण में आने से पहले कोविड-19 के दो परीक्षण नेगेटिव आने चाहिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी सभी बोर्ड ऐसा कर रहे हैं। 

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) जिंबाब्वे के खिलाफ आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार करने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की सलाह मांगी है। इंग्लैंड ने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में पाकिस्तान की मेजबानी की थी। 

ये भी पढ़ें - पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने घरेलू क्रिकेट ढांचे में बदलाव के फैसले का बचाव किया

जिंबाब्वे की टीम को 20 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचना है जिसके बाद पीसीबी के मुल्तान और रावलपिंडी में टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन कराने की उम्मीद है। 

पीसीबी सूत्र ने कहा, ‘‘इन दोनों स्थलों पर विचार किया जा रहा है क्योंकि दोनों ही कोविड-19 महामारी के कारण पाबंदियों के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप की मेजबानी करेंगे।’’

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, प्लेइंग इलेवन बनाना नहीं होगा आसान

इससे पहले पाकिस्तान टीम इंग्लैंड में कोरोना वायरस के इस काल में टेस्ट और लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेली थी। इस दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एक बायो सुरक्षा बबल घेरा बनाया था जिसमें की सीरीज का आयोजन किया गया।

इस दौरान किसी भी खिलाड़ी को इस बबल के घेरे से निकलने की मनाही थी। यही कारण है दोनों टीमों के बीच खेला गया यह टेस्ट और लिमिटेड ओवरों की सीरीज सफल रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल