1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत के रिवर्स स्वीप शॉट पर बोले सुंदर, 'देखकर हो गए थे हैरान'

ऋषभ पंत के रिवर्स स्वीप शॉट पर बोले सुंदर, 'देखकर हो गए थे हैरान'

 Edited By: IANS
 Published : May 22, 2021 03:15 pm IST,  Updated : May 22, 2021 03:15 pm IST

पंत और सुंदर ने उस मैच में सातवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की थी,? जिसमें पंत ने 118 गेंदों पर 101 रन की शतकीय पारी खेली थी।

Rishabh Pant, Sports, cricket, India, Sunder - India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : BCCI

भारतीय गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने कहा है कि मार्च में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान जब ऋषभ पंत ने मेहमान टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट लगाया था, तो उन्हें पता नहीं था कि वह इस पर कैसी प्रतिक्रियां दें। 

संदुर ने क्रिकइंफो से कहा, " मैं सचमुच नहीं जानता था कि उनके इस शॉट पर कैसे प्रतिक्रिया दूं। किसी भी चीज से अधिक, वह 90 के आसपास बल्लेबाजी कर रहे थे.. मुझे लगता है कि 93 पर थे और वह अभी भी स्लिप और गली के उपर से स्कूप करने में कामयाब रहे।"

यह भी पढ़ें-धोनी को अपना मेंटॉर मानते हैं दीपक चाहर कहा, 'उन्होंने सीखाया जिम्मेदारी लेना'

पंत और सुंदर ने उस मैच में सातवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की थी,? जिसमें पंत ने 118 गेंदों पर 101 रन की शतकीय पारी खेली थी।

उन्होंने कहा, " इसलिए मुझे नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। वह जो भी करना चाहते थे उसमें वह बहुत सफल रहे। उस समय कोई उनसे कुछ नहीं कह सकता था क्योंकि वह एक अलग जोन में थे और वह सिर्फ इंग्लैंड के गेंदबाजों के पीछे जाना चाहते थे। उन्होंने शानदार पारी खेली।"

सुंदर ने बाद में अक्षर पटेल के साथ 106 रन की साझेदारी की थी। लेकिल अक्षर रन आउट हो गए थे जबकि सुंदर ने नाबाद 96 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल