1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की जो अच्छा संकेत है: सूर्यकुमार यादव

हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की जो अच्छा संकेत है: सूर्यकुमार यादव

 Reported By: IANS
 Published : Jul 06, 2021 08:59 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 08:59 pm IST

सूर्यकुमार ने कहा, "पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गेंदबाजी की थी। आईपीएल के दौरान उन्होंने गेंदबाजी नहीं की क्योंकि यह उनका और टीम मैनेजमेंट का फैसला था।"

suryakumar yadav said hardik pandya did bowling which is a...- India TV Hindi
suryakumar yadav said hardik pandya did bowling which is a good sign Image Source : GETTY

भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नेट्स में गेंदबाजी की है और श्रीलंका के खिलाफ आने वाली सीरीज में उनसे गेंदबाजी कराने का निर्णय भारतीय टीम मैनजमेंट करेगी। सूर्यकुमार ने वर्चुअल र्वाता में कहा, "पांड्या ने नेट्स और इंट्रा स्क्वॉड मैच में गेंदबाजी की है लेकिन यह उनके और टीम मैनेजमेंट पर है कि वह उन्हें किस तरह खेलाना चाहते हैं। उन्होंने गेंदबाजी की जो अच्छा संकेत है।"

उन्होंने कहा, "पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गेंदबाजी की थी। आईपीएल के दौरान उन्होंने गेंदबाजी नहीं की क्योंकि यह उनका और टीम मैनेजमेंट का फैसला था।"

पांड्या ने भले ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी नहीं की थी लेकिन उन्होंने इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में गेंदबाजी की थी।

पांड्या ने पांच टी20 मैचों में 17 ओवर गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। उन्होंने इसके अलावा तीसरे वनडे में भी नौ ओवर तक गेंदबाजी की थी।

झूलन गोस्वामी पर बन रही बायोपिक की शूटिंग कब से होगी दोबारा शुरू?

पांड्या ने हाल ही में कहा था, "मेरा ध्यान विश्वकप पर है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं टी20 विश्वकप के समय तक गेंदबाजी कर सकूं। मैं इस मौके को गंवाना नहीं चाहता।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल