1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: स्कॉटलैंड को हरा कर नामीबिया टीम में खुशी का माहौल

T20 World Cup: स्कॉटलैंड को हरा कर नामीबिया टीम में खुशी का माहौल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2021 04:16 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 04:16 pm IST

नामीबिया के कप्तान ने कहा,''हम आने वाले मैचों में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहते हैं, जिससे टीम को टूर्नामेंट में काफी फायदा हो।''

T20 World Cup: namibia team happy after beating scotland- India TV Hindi
T20 World Cup: namibia team happy after beating scotland Image Source : GETTY

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को हुए मैच में नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस सफलता के बाद नामीबिया की टीम में खुशी की लहर है। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने क्वॉलीफाइंग मैच में दो जीत के बाद सुपर 12 में जगह बनाई थी और वहीं प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए टी20 वर्ल्ड कप में एक और मैच जीता। इस जीत के बाद खिलाड़ी बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा,''हम आने वाले मैचों में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहते हैं, जिससे टीम को टूर्नामेंट में काफी फायदा हो।''

T20 World Cup: चोटिल मिचेल स्टार्क का श्रीलंका के खिलाफ खेलना अनिश्चित

मैच में नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 108 पर ही रोक दिया था, रुबेल ट्रम्पेलमैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे, जबकि लक्ष्यों का पीछा करने उतरी टीम के बल्लेबाज स्मिट ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल