1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड को हराने में पाकिस्तान ने दिल और जान लगा दी थी- PAK कोच

T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड को हराने में पाकिस्तान ने दिल और जान लगा दी थी- PAK कोच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 28, 2021 04:45 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 04:45 pm IST

पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से दुबई में और न्यूजीलैंड को 5 विकेट से शारजाह में हराया था।

T20 World Cup: Pakistan put their heart and soul in the...- India TV Hindi
T20 World Cup: Pakistan put their heart and soul in the first two matches, says coach Saqlain Mushtaq Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच सक्लैन मुश्ताक ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को बड़ी जीत के बाद आत्मतुष्टि के लिए चेताया है। पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप के सुपर 12 के मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी है।

पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से दुबई में और न्यूजीलैंड को 5 विकेट से शारजाह में हराया था। बाबर आजम की टीम ग्रुप 2 की अंकतालिका पर फिलहाल नंबर-1 पर हैं। इस ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, नामीबिया, न्यूजीलैंड, भारत और स्कॉटलैंड हैं।

विश्व कप पहली बार पाकिस्तान ने भारत को हराया। वहीं, कीवी टीम के खिलाफ मैच दोनों टीमों के बीच हुई विवादित घटना के बाद खेला गया था। पाकिस्तान न्यूजीलैंड के दौरा रद्द करने के कारण गुस्से में था। न्यूजीलैंड ने पिछले महीने पाकिस्तान पहुंच कर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले दौरा रद्द करने का फैसला किया था और अपने देश वापस लौट गया था।

अब इन दो हाई प्रोफाइनल मुकाबलों के बाद पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। ये मैच 19 अक्टूबर को दुबई में होगा। इस मैच से पहले स्क्लैन ने कहा, "पहले दोनों मैचों में टीम ने अपना दिल और जान झोंक दी थी। उन दो मैचों से हमें जो आत्मविश्वास मिला है, उसे हमें आगे ले जाना है।"

हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए कितने तैयार? बीसीसीआई ने दिया अपडेट

उन्होंने आगे कहा, "चाहे हम किसी का भी सामना करें, चाहे वह अफगानिस्तान हो या कोई अन्य टीम, हमें उस ब्रांड की क्रिकेट खेलने और उस मानसिकता के साथ अपने प्लान को एक्सीक्यूट करने की जरूरत है। अगर हम ऐसा नहीं कर सकते हैं तो हम पिछड़ जाएंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल