1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्पॉट फिक्सिंग के दागी शर्जील खान पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को देंगे लेक्चर

स्पॉट फिक्सिंग के दागी शर्जील खान पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को देंगे लेक्चर

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2019 12:19 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 12:19 pm IST

दागी सलामी बल्लेबाज शर्जील खान अपने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले पाकिस्तान टीम के सदस्यों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता पर व्याख्यान देंगे। 

pcb- India TV Hindi
स्पॉट फिक्सिंग के दागी शर्जील खान पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को देंगे लेक्चर Image Source : GETTY IMAGES

कराची। दागी सलामी बल्लेबाज शर्जील खान अपने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले पाकिस्तान टीम के सदस्यों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता पर व्याख्यान देंगे। स्पॉट फिक्सिंग के लिए पांच साल (इसमें से आधा निलंबित) का प्रतिबंध पूरा होने के बाद वापसी कर रहे शर्जील को पीसीबी ने 11 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले रावलपिंडी में चल रहे शिविर में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से मिलने को कहा है।

बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, ‘‘शर्जील सिर्फ खिलाड़ियों से मुलाकात ही नहीं करेंगे बल्कि उनके साथ अपना अनुभव भी साझा करेंगे और उन्हें व्याख्यान देंगे कि क्यों खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के नियमों को मानने की जरूरत है।’’

सूत्र ने कहा कि यह शर्जील के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम का अंतिम हिस्सा है और इसके बाद वह पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग में वापसी कर सकते हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज शर्जील को 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग में स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में भूमिका के लिए उसी साल 30 अगस्त को पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तौकीर जिया की अगुआई वाले पीसीबी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने शारजील को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के पांच नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया था और कहा था कि उनका आधा प्रतिबंध निलंबित रहेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल