1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : तमिलनाडु ने ओडिशा पर 8 विकेट से दर्ज की जीत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : तमिलनाडु ने ओडिशा पर 8 विकेट से दर्ज की जीत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 14, 2021 05:17 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 05:17 pm IST

तमिलनाडु ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-बी मैच में ओडिशा को आठ विकेट से हरा दिया।

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : तमिलनाडु ने ओडिशा पर 8 विकेट से दर्ज की जीत  Image Source : TWITTER/BCCI DOMESTIC

कोलकाता| एन. जगदीशन के अर्धशतकीय पारी की मदद से तमिलनाडु ने गुरुवार को यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-बी मैच में ओडिशा को आठ विकेट से हरा दिया।

तमिलनाडु की दो मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है और टीम आठ अंकों के साथ तालिका में टॉप पर है। ओडिशा को दो मैचों में लगाता दूसरी हार झेलनी पड़ी है। ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 132 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए प्रधान ने सर्वाधिक 23, सुभरांशु सेनापित ने 20 और राजेश धुपेर ने 22 रन बनाए।

T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बनी सोफी डिवाइन

तमिलनाडु की ओर से मुरुगन अश्विन ने तीन और एम मोहम्मद तथा ए क्रिस्ट ने दो-दो और संदीप वॉरियर तथा ए क्रिस्ट ने एक-एक विकेट लिए। तमिलनाडु ने ओडिशा के 133 रनों के लक्ष्य को 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए जगदीशन ने 38 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद 61 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हरि निशांत ने 29, अरुण कार्तिक ने नाबाद 28 और शाहरूख खान ने नाबाद 18 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल