1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो क्या वेस्टइंडीज दौरे पर ना जाकर आर्मी में ट्रेनिंग करेंगे माही, जानिये क्या है धोनी का प्लान?

तो क्या वेस्टइंडीज दौरे पर ना जाकर आर्मी में ट्रेनिंग करेंगे माही, जानिये क्या है धोनी का प्लान?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 19, 2019 10:07 am IST,  Updated : Jul 19, 2019 10:07 am IST

टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी नई दिल्ली से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ लौटे हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni, Former Captain Team India Image Source : GETTY IMAGE

आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद चारो तरफ महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की चर्चा चल रही है। मगर इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी अपने घर रांची में देखे गए। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं की धोनी अपने माता-पिता से मिलने के बाद ही जल्द संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि धोनी वेस्ट इंडीज दौर की जगह सेना में 15 दिनों के लिए अभ्यास करने जाएंगे। 

टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी नई दिल्ली से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ लौटे हैं। रात में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ नहीं रहने के कारण माही ने वहां कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वे गाड़ी में बैठ और सिमलिया स्थित अपने घर निकल गए। इस तरह आइपीएल के बाद से धोनी सिर्फ दो बार रांची एक-एक दिन के लिए ही आये थे।

ऐसे में सूत्रों एक अनुसार माना जा रहा है कि धोनी ने इस संबंध में बीसीसीआई को जानकारी दे दी है कि वो अगस्त में 15 दिनों तक आर्मी ट्रेनिंग करने वाले हैं। इस तरह धोनी का सेना से प्रेम जगजाहिर है। उन्होंने कई बार कहा भी है कि मैं खेल में नहीं होता तो सेना में होता। उन्होंने इससे पहले भी सेना में ट्रेनिंग ली है। 

इससे ये साबित होता है की धोनी अब वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। एमएस धोनी गुरुवार शाम रांची पहुंच गए। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी थीं। 

बता दें कि धोनी भारत की प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। सेना में ट्रेनिंग का फैसला धौनी ने दो माह पहले ही ले लिया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल