1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली-शास्त्री की जोड़ी में बदलाव होने से टीम इंडिया को हो सकता है नुकसान- बीसीसीआई

कोहली-शास्त्री की जोड़ी में बदलाव होने से टीम इंडिया को हो सकता है नुकसान- बीसीसीआई

 Reported By: IANS
 Published : Jul 25, 2019 06:27 am IST,  Updated : Jul 25, 2019 06:34 am IST

इस बदलाव के दौर में शास्त्री और कोहली का अपने पद पर बने रहना महत्वपूर्ण था क्योंकि टीम 2020 के टी-20 विश्व कप को देखते हुए युवाओं को मौका देना चाहती है।

Virat Kohli - India TV Hindi
Virat Kohli ( Captain, Team India) Ravi Shastri ( Coach, Team India)  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय टीम के मुख्य कोच और सपोर्टिग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे हैं। 

वहीं, बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि यह जरूरी है कि मुख्य कोच रवि शास्त्री इस पद पर बने रहें ताकि कप्तान विराट कोहली को आगे बढ़ने में मदद मिले। 

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि टीम के इस बदलाव के दौर में शास्त्री और कोहली का अपने पद पर बने रहना महत्वपूर्ण था क्योंकि टीम 2020 के टी-20 विश्व कप को देखते हुए युवाओं को मौका देना चाहती है। 

अधिकारी ने कहा, "बदलाव के इस दौर में लंबे समय तक कुछ भी स्थायी नहीं होना चाहिए। शास्त्री और कोहली एक-दूसरे के पूरक हैं और इस सफल टीम के आधा हिस्से को बदलना सही नहीं होगा।" 

अधिकारी ने कहा कि टीम में निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण था क्योंकि कोच के बदलाव का मतलब यह हो सकता है कि नए कोच खिलाड़ियों को शुरूआत से अपने तरीकों से ढालेंगे। 

उन्होंने कहा, "कोच का बदलाव उस समीकरण को बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है जो मौजूदा खिलाड़ियों को बाहर निकालने के लिए मानसिक स्थान की अनुमति देता है। अगर इस समय बदलाव किया जाता है तो यह अगले पांच वर्षों के लिए रणनीति और योजना का बदलाव होगा।" 

बीसीसीआई ने राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदान मांगे हैं। टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगियों को हालांकि आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें इंटरव्यू में सीधे प्रवेश मिलेगा। 

विश्व कप समाप्त होने के बाद मौजूदा कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन इनके कार्यकाल को 45 दिन का विस्तार दिया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल