1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बैन को बरकरार रखने के समर्थन में आया यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बैन को बरकरार रखने के समर्थन में आया यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2018 09:29 pm IST,  Updated : Nov 18, 2018 09:29 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने रविवार को कहा कि स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट पर गेंद से छेड़छाड़ करने के लिये लगा प्रतिबंध बरकरार रहना चाहिए।

Smith And Warner- India TV Hindi
बॉल टेंपरिंग केस में स्मिथ और वॉर्नर को नहीं मिलनी चाहिए राहत। Image Source : PTI

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने रविवार को कहा कि स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट पर गेंद से छेड़छाड़ करने के लिये लगा प्रतिबंध बरकरार रहना चाहिए क्योंकि इन्होंने बोर्ड की सजा को चुनौती नहीं दी है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इस समय विकट स्थिति से गुजर रहा है और उसे हाल में कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा जिससे स्मिथ और वार्नर को टीम में वापस लेने की मांग उठती जा रही है। 

दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में तत्कालीन कप्तान स्मिथ और वॉर्नर पर एक एक साल जबकि बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा है। जॉनसन हालांकि इन पर से प्रतिबंध हटाने के खिलाफ हैं।

 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तीनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा है। इसलिए इसका मतलब यह है कि अगर स्मिथ और वॉर्नर पर से प्रतिबंध हटता है तो कैमरन बैनक्राफ्ट का भी प्रतिबंध भी उतना ही कम होगा। इन सभी ने प्रतिबंध को स्वीकार किया है और इसके खिलाफ आवाज नहीं उठायी इसलिए मेरा मानना है कि प्रतिबंध बरकरार रहना चाहिए।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल