1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मनोज तिवारी के दम पर मोहन बागान जीता, ईडन गार्डन्स में हुई क्रिकेट की वापसी

मनोज तिवारी के दम पर मोहन बागान जीता, ईडन गार्डन्स में हुई क्रिकेट की वापसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 10:20 pm IST

बंगाल के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी की 39 गेंद में 61 रन की पारी की मदद से मोहन बागान ने मंगलवार को यहां कस्टम्स की टीम पर 17 रन की जीत हासिल की।

मनोज तिवारी के दम पर...- India TV Hindi
मनोज तिवारी के दम पर मोहन बागान जीता, ईडन गार्डन्स में हुई क्रिकेट की वापसी Image Source : PTI

कोलकाता। बंगाल के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी की 39 गेंद में 61 रन की पारी की मदद से मोहन बागान ने मंगलवार को यहां कस्टम्स की टीम पर 17 रन की जीत हासिल की जिससे कोविड-19 महामारी के बीच ईडन गार्डन्स में बंगाल टी20 चैलेंज से क्रिकेट की वापसी हुई।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मोहन बागान ने पांच विकेट पर 156 रन बनाये जिसमें तिवारी ने पारी के दौरान तीन छक्के और पांच चौके जमाये। इसके जवाब में कस्टम्स की टीम ईडन गार्डन्स की दूधिया रोशनी में छह विकेट पर 139 रन ही बना सकी। तिवारी ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैदान पर फिर वापसी करके अच्छा महसूस हुआ। क्रिकेट फिर से शुरू हो गया है, इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता।’’ 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया साफ़, तय कार्यक्रम के तहत ही होगा एडिलेड टेस्ट

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के बीच शहर के शीर्ष डिवीजन क्लब की छह टीमें लॉकडाउन के बाद पहले क्रिकेट टूर्नामेंट में खिताब की कोशिश में जुटी हैं। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा, ‘‘बंगाल टी20 चैलेंज सभी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बायो-बबल में रखा गया है और सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया है। ’’ इससे पहले पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया था। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल