1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U-19 टीम के कोच द्रविड ने नेपाल की जीत पर दी बधाई

U-19 टीम के कोच द्रविड ने नेपाल की जीत पर दी बधाई

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 13, 2017 06:23 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 06:23 pm IST

भारत के अंडर-19 कोच राहुल द्रविड़ ने अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को शिकस्त देकर सबको चौंका देनेवाली नेपाली टीम को बधाई दी है.

U-19 Asia Cup, Nepal- India TV Hindi
U-19 Asia Cup, Nepal

भारत के अंडर-19 कोच राहुल द्रविड़ ने अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को शिकस्त देकर सबको चौंका देनेवाली नेपाली टीम को बधाई दी है. द्रविड़ ने नेपाली टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और कहा कि नेपाली टीम ने शानदार खेल दिखाया। नेपाल को बधाई देते हुए द्रविड़ ने कहा कि वे टूर्नमेंट में अच्छा खेले हैं और वे जीत के हकदार थे।  

बता दें कि अंडर-19 इंडियन टीम के कोच और कोई नहीं महान बल्लेबाज़ राहुल द्रविड हैं. एशिया कप कुआलालम्पुर में खेला जा रहा है. नेपाल ने पहली बार क्रिकेट में किसी भी स्तर पर भारत को हराया है.

द्रविड़ की तारीफ़ से नेपाल के कोच बिनोद कुमार दास काफी गदगद हैं. दास ने कहा कि उनकी टीम भारत के इस पूर्व महान खिलाड़ी की तारीफ से रोमांचित महसूस कर रही है. दास ने कुआलालंपुर में जीत के बाद एक वेबसाइट से कहा, 'द्रविड़ बेहद विनम्र रहे हैं। उन्होंने हमें बधाई दी.' नेपाल के कोच ने कहा, 'उन्होंने कहा कि हम इस जीत के हकदार थे। उन्होंने यह भी कहा कि हमने टूर्नामेंट में किसी भी अन्य के मुकाबले बेहतर खेला है. हम खुश हैं कि उन्होंने हमारे प्रयास को सराहा है। उनका समर्थन पाकर हम रोमांचित हैं.' 

यह पहली बार नहीं है कि द्रविड़ ने मैदान से बाहर अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीता है. 2007 के विश्वकप में जब बांग्लादेश की कमजोर टीम ने वेस्ट इंडीज में भारतीय टीम को शिकस्त दी थी तब टीम इंडिया के कैप्टन रहे द्रविड़ बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी तमीम इकबाल के पास पहुंचे थे और उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एक बल्ला गिफ्ट किया था. 

बता दें कि कुआलालंपुर में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम को संडे को नेपाल की क्रिकेट टीम के हाथों चौंकाने वाली हार मिली। नेपाल की जीत के नायक रहे कप्तान दीपेंद्र सिंह, जिन्होंने ऑलराउंड खेल दिखाया. 17 साल के दीपेंद्र ने शानदार 88 रन बनाए, जिससे उनकी टीम भारत के खिलाफ 50 ओवर में किसी तरह 8 विकेट पर 185 रन बनाने में सफल रही। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 166 रनों पर ऑलआउट हो गई। नेपाल की तरफ से दीपेंद्र ने 4 विकेट भी हासिल किए.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल