1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप-2011 फाइनल फिक्सिंग दावे को लेकर उपुल थरंगा से हुई पूछताछ

विश्व कप-2011 फाइनल फिक्सिंग दावे को लेकर उपुल थरंगा से हुई पूछताछ

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 01, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 06:10 pm IST

थरंगा से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता अरविंद डी सिल्वा से कथित तौर पर मंगलवार को तकरीबन छह घंटे पूछताछ की गई थी।

Wankhede Stadium,Upul Tharanga,sri lanka,Match fixing,India vs Sri Lanka,2011 ICC World Cup,2011 Cri- India TV Hindi
Upul Tharanga Image Source : AP

श्रीलंका के क्रिकेटर उपुल थरंगा से विशेष समिति ने पूर्व खेल मंत्री द्वारा 2011 विश्व कप फाइनल फिक्स होने के बयान को लेकर पूछताछ की है। न्यूजफर्स्ट डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक, थरंगा विशेष जांच समिति के सामने पेश हुए। थरंगा ने उस मैच में 20 गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाए थे और जहीर खान का शिकार बने थे।

थरंगा से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता अरविंद डी सिल्वा से कथित तौर पर मंगलवार को तकरीबन छह घंटे पूछताछ की गई थी।

खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगमागे ने दावा किया था 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया फाइनल मैच फिक्स था।

उन्होंने पिछले महीने कहा था, "मैं हालांकि देश की खातिर जानकारी साझा नहीं कर सकता। भारत के खिलाफ 2011 में खेला गया मैच, हम जीत सकते थे, लेकिन वो फिक्स था।"

उन्होंने कहा था, "मैं यह पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं और मैं इस पर बहस करने को भी तैयार हूं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मैं कहीं इसमें किसी क्रिकेटर को न शामिल कर दूं। हालांकि एक निश्चित समूह मैच को फिक्स करने में शामिल जरूर था।"

इन आरोपों के बाद 2011 विश्व कप में श्रीलंका के कप्तान रहे कुमार संगाकारा ने इस मामले में सबूत मांगे थे।

उन्होंने कहा था, "फिर किसी को अटकलें लगाने नहीं चाहिए और इसकी गहराई में जाना चाहिए। यही कड़ी कार्रवाई का सबसे विवेकपूर्ण तरीका होना चाहिए।"

श्रीलंका के एक और पूर्व कप्तान महेला जयावर्धने ने लिखा था, "चुनाव पास में हैं तो लगता है कि सर्कस शुरू हो गया है। नाम और सबूत।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल