1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना संक्रमण के कारण मां और बहन वत्सला का हुआ निधन

महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना संक्रमण के कारण मां और बहन वत्सला का हुआ निधन

 Edited By: Bhasha
 Published : May 06, 2021 04:53 pm IST,  Updated : May 06, 2021 04:53 pm IST

भारत के लिए 48 वनडे इंटरनेशनल और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली बेंगलुरू की क्रिकेटर वेदा ने 24 अप्रैल को अपनी मां के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी थी और साथ ही बताया था कि उनकी बहन भी संक्रमित हैं और उनकी हालत खराब है। 

covid-19, Indian women's cricket, Off The Field, vatsala shivakumar, veda krishnamurthy- India TV Hindi
veda krishnamurthy Image Source : GETTY

भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की बहन वत्सला शिवकुमार का कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया। इससे दो हफ्ते पहले उनकी मां का भी इस घातक संक्रमण के कारण निधन हुआ था। पैंतालिस साल की वत्सला का निधन बुधवार रात चिक्कमंगलुरू के निजी अस्तपाल में हुआ। 

वेदा की मां चेलुवंबा देवी का निधन पिछले महीने हुआ था। भारत के लिए 48 वनडे इंटरनेशनल और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली बेंगलुरू की क्रिकेटर वेदा ने 24 अप्रैल को अपनी मां के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी थी और साथ ही बताया था कि उनकी बहन भी संक्रमित हैं और उनकी हालत खराब है। 

यह भी पढ़ें- कहां खेला जा सकता है आईपीएल-14 के बांकी बचे मैच भारत, यूएई या न्यूजीलैंड ?

वेदा ने लिखा था, ‘‘मेरी अम्मा के निधन पर मिले संदेशों का सम्मान करती हूं। आप कल्पना कर सकते हैं कि उनके बिना मेरा परिवार खत्म हो गया है। हम अब मेरी बहन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नेगेटिव आई हूं और अगर आप मेरी निजता का सम्मान कर सकते हैं तो अच्छा रहेगा। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो इससे गुजर रहे हैं।’’ 

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रैथवेट और डेरेन ब्रावो को मिला इंटरनेशनल कॉन्ट्रेक्ट

भारत को महामारी की दूसरी लहर से मची तबाही का सामना करना पड़ रहा है और पिछले कुछ दिनों से रोजाना संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। अहम दवाओं और आक्सीजन की कमी से यह संकट और बढ़ गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल