1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: ऑस्ट्रेलिया को पीटने के बाद बांग्लादेश ने बैट से पीट पीटकर मनाया जश्न

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया को पीटने के बाद बांग्लादेश ने बैट से पीट पीटकर मनाया जश्न

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 31, 2017 08:18 am IST,  Updated : Aug 31, 2017 08:18 am IST

टेस्ट रैंकिंग में 9वां स्थान रखने वाली बांग्लादेशी टीम ने ढाका टेस्ट के चौथे ही दिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया।

Bangladeshi celebrateे after winning the first Test...- India TV Hindi
Bangladeshi celebrateे after winning the first Test cricket match vs Australia

टेस्ट रैंकिंग में 9वां स्थान रखने वाली बांग्लादेशी टीम ने ढाका टेस्ट के चौथे ही दिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। बांग्लादेश ने 17 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। 20 रनों से जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। 2000 में बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा मिला था। इस हैरत अंगेज़ जीत का जश्न बांग्लादेश ने अनोखे अंदाज में मनाया।

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफ़िज़ुर रहमान ने जीत के जश्न का वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है। एक मिनट के इस वीडयो में बांग्लादेश के क्रिकेटर ड्रेसिंग रूम में हैं। कुछ ने तो अपनी टी-शर्ट उतार रखी है। इस दौरान कई खिलाड़ी हाथों में बल्ले लिए गद्देदार बेंच के इर्दगिर्द खड़े हैं और फिर अचानक वे बल्ले से बेंच को पीटने लगते हैं। इस दौरान सारे खिलाड़ी अपना टीम सॉन्ग- आमरा कोरबो जॉय (हम जीतेंगे) एक साथ गाते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल