1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुछ इस अंदाज में अंडर-19 खिलाड़ियों के साथ राहुल द्रविड़ ने मनाया अपना जन्मदिन

कुछ इस अंदाज में अंडर-19 खिलाड़ियों के साथ राहुल द्रविड़ ने मनाया अपना जन्मदिन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2018 05:13 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 05:13 pm IST

भारतीय टीम के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले क्रिकेटर राहुल द्रविड़ आज 45 साल के हो गए।

राहुल द्रविड़- India TV Hindi
राहुल द्रविड़

भारतीय टीम के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले क्रिकेटर राहुल द्रविड़ आज 45 साल के हो गए। द्रविड़ फिलहाल अंडर-19 टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं जहां उनकी चुनौती अंडर-19 विश्व कप को जीतना है। अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने अपना जन्मदिन खिलाड़ियों के साथ मनाया। इस दौरान द्रविड़ के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सारे खिलाड़ी द्रविड़ के चेहरे पर केक लगाते दिख रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि द्रविड़ पहले तो केक काटने के लिए चाकू उठाते हैं और फिर जब वो केक काट लेते हैं तो खिलाड़ी टुकड़ा उठाकर उन्हें खिलाने की जगह चेहरे पर लगाने लगते हैं। इस दौरान सारे खिलाड़ी द्रविड़ के मुंह पर केक ही केक लगा देते हैं। बाद में द्रविड़ पूरी टीम के साथ सेल्फी भी लेते हैं।

आपको बता दें कि द्रविड़ को टीम इंडिया का सबसे बेहतरीन और महान खिलाड़ी माना जाता है। द्रविड़ सचिन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं। हर किसी को उम्मीद है कि द्रविड़ की कप्तानी में भारत अंडर-19 विश्व कप में जरूर कमाल दिखाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल