1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली के थ्रो से रूट को लगी ऐसी जगह चोट की सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल

कोहली के थ्रो से रूट को लगी ऐसी जगह चोट की सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2021 01:33 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 01:33 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में तीसरे दिन एक ऐसा वाकया घटा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कोहली के थ्रो से रूट को...- India TV Hindi
कोहली के थ्रो से रूट को लगी ऐसी जगह चोट की सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल Image Source : TWITTER/SCREENGRAB

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में तीसरे दिन एक ऐसा वाकया घटा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान जब कप्तान जो रूट 18वें ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब विराट कोहली की एक थ्रो टप्पा खाने के बाद इंग्लिश कप्तान के नाजुक अंग पर जा लगी। बॉल लगते ही रूट कराहने लगे जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने उनका हाल जाना। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैन्स कई मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।

सुनील गावस्कर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 50 साल, सचिन समेत खिलाड़ियों ने दी बधाई

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट खोकर 365 रन बनाए और इंग्लैंड पर 160 रनों की बढ़त हासिल की। इससे पहले इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 205 रन पर ढेर हो गया था। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 48 रन के भीतर अपने 4 अहम विकेट खो दिए हैं। भारत की ओर से  अक्षर पटेल और आर अश्विन दूसरी पारी में 2-2 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल