Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्रॉफी (फाइनल) : UP के सामने एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे पृथ्वी शॉ

विजय हजारे ट्रॉफी (फाइनल) : UP के सामने एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे पृथ्वी शॉ

Reported by: IANS Published : Mar 13, 2021 07:51 pm IST, Updated : Mar 13, 2021 07:51 pm IST

मुम्बई ने इससे पहले इस टूर्नामेंट को अब तक तीन बार जबकि उत्तर प्रदेश ने केवल एक ही बार जीते है। कागजों पर मुम्बई को खिताब की प्रबल दावेदार माना जा रहा है।  

Vijay Hazare Trophy (Final): Prithvi Shaw will want to strike once again with his bat in front of UP- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/BCCIDOMESTIC Vijay Hazare Trophy (Final): Prithvi Shaw will want to strike once again with his bat in front of UP 

नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी 2021 सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम के फिरोजशाह कोटला मैदान में मुम्बई और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर से सभी की नजरें मुम्बई के ओपनर पृथ्वी शॉ पर होगी, जो इस टूर्नामेंट में 188.5 की औसत से 754 रन बना चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में उत्तर प्रदेश के लेफ़्ट आर्म गेंदबाज शिवम शर्मा 14.2 की औसत से अब तक 20 विकेट ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें - AFG vs ZIM : बेइमानी की सारी हदें पार करते हुए अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने मैदान पर की शर्मनाक हरकत

मुम्बई ने इससे पहले इस टूर्नामेंट को अब तक तीन बार जबकि उत्तर प्रदेश ने केवल एक ही बार जीते है। कागजों पर मुम्बई को खिताब की प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - IND W vs SA W 4th ODI : द.अफ्रीका के खिलाफ वापसी चाहेगी भारतीय टीम

फाइनल में उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों को शिवम दुबे और धवल कुलकर्णी जैसे मुम्बई की गेंदबाजी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। यूपी को उनके अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कमी खलेगी, जो फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज के लिए होल्डर की वेस्टइंडीज टीम में वापसी

मुम्बई के खिलाफ इस टूर्नामेंट में अब तक किसी भी टीम ने 300 रन का स्कोर नहीं बनाया है जबकि मुम्बई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। टीम ने पुडुचेरी के खिलाफ 457 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश ने इस टूर्नामेंट में तीन बार पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल एक ही बार 300 का आंकड़ा छूआ है। ऐसे में मुम्बई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश को बड़ा स्कोर बनाना होगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement