1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रेसलर विनेश फोगाट ने पोलैंड रैंकिंग सीरीज के फाइनल में बनाई जगह

रेसलर विनेश फोगाट ने पोलैंड रैंकिंग सीरीज के फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2021 08:21 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 08:21 pm IST

भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट यहां चल रहे पोलैंड ओपन रैंकिंग सीरीज में 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। 

रेसलर विनेश फोगाट ने...- India TV Hindi
रेसलर विनेश फोगाट ने पोलैंड रैंकिंग सीरीज के फाइनल में बनाई जगह Image Source : TWITTER/VINESH PHOGAT

वॉरसा| भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट यहां चल रहे पोलैंड ओपन रैंकिंग सीरीज में 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। विनेश ने ओपनिंग बाउट में 2019 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता एकातेरिना पोलेशचुक को 6-2 से हराया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की एमी एन फर्नसाइड को मजह 75 सेकेंड में मात दी। फाइनल में विनेश का सामना यूक्रेन की क्रिस्टीना बेरेजा से होगा।

इस बीच, अंशु मलिक ने महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा से नाम वापस ले लिया है क्योंकि वह बुखार से पीड़ित हैं। टीम के एक कोच ने यह जानकारी दी।

कोच ने आईएएनएस से कहा, चूंकि अंशु अस्वस्थ हैं, इसलिए उन्हें रैंकिंग श्रृंखला में नहीं उतारने का फैसला किया गया है। बुधवार को, दीपक पुनिया, जिन्होंने पुरुषों की 86 किग्रा फ्रीस्टाइल में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, अपने बाएं हाथ में चोट के कारण रैंकिंग श्रृंखला से हट गए, जबकि रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत जीता।

पोलैंड रैंकिंग सीरीज के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ यहां राष्ट्रीय कोचिंग शिविर आयोजित करेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में टीम की वापसी होगी और फिर टीम ओलंपिक के लिए टोक्यो रवाना होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल