1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 7 साल के बच्चे ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपना ऑटोग्राफ देकर चौंकाया

7 साल के बच्चे ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपना ऑटोग्राफ देकर चौंकाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 03, 2019 08:27 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 08:27 pm IST

अनुष्का शर्मा इस पूरे विंडीज दौरे पर विराट कोहली के साथ रही और टीम इंडिया को चेयर करती रही। मैच के बाद अकसर विराट और अनुष्का को कई बार एक साथ देखा गया।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को आपने फैन्स को ऑटोग्राफ और सेल्फी लेते देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने देखा है कि कोई फैन उन्हें ऑटोग्राफ दे रहा हो। जी हां, जमैका में एक सात साल के बच्चे से जब यह दोनों मिले तो उसने इन दोनों से ऑटोग्राफ लेने के बजाय अपना ऑटोग्राफ देकर विरुष्का को चौंका दिया।

अनुष्का शर्मा इस पूरे विंडीज दौरे पर विराट कोहली के साथ रही और टीम इंडिया को चेयर करती रही। मैच के बाद अकसर विराट और अनुष्का को कई बार एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह 7 साल का बच्चा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपना ऑटोग्राफ देता हुआ दिखाई दे रहा है।

अमित लखानी नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा 'मेरा 7 साल का भतीजा जमैका में पहले टेस्ट के दौरान विराट कोहली से मिला और उसने कहा क्या आप मेरा ऑटोग्राफ लेना चाहेंगे।'

उल्लेखनीय है, भारतीय टीम ने सोमवार को मेजबानों को दूसरे टेस्ट मैच में 257 रनों के बड़े अंतर से दो टेस्ट मैच की सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में 120 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। टीम इंडिया को अगली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका से खेलनी है जो 2 अक्टूबर से शुरु होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल