1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'विरुष्का' ने ली नये साल की पहली सेल्फी, लोगों को दी बधाई

'विरुष्का' ने ली नये साल की पहली सेल्फी, लोगों को दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 01, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 05:44 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी से खेला जाना है।

विराट कोहली और...- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की है। टीम इंडिया और विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं तो ऐसे में अनुष्का शर्मा भी उनके साथ हैं। दोनों दक्षिण अफ्रीका में मौज-मस्ती कर रहे हैं। दोनों ने नये साल में पहली बार सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। फोटो में दोनों पहाड़ों से घिरे नीले समंदर के पास खड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों ने लोगों को नये साल की बधाई भी दी है। सेल्फी डालते हुए कोहली ने लिखा, 'आप सभी को नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि दोनों की ये साल 2018 की पहली सेल्फी है। इससे पहले  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करते देखा गया। दोनों केप टाउन के मॉल में शॉपिंग करते नजर आए। हालांकि इस दौरान दोनों को ट्रॉल बी होना पड़ा। दरअसल, दोनों जहां शॉपिंग करने गए थे वहां 50 फीसदी छूट वाला बैनर लगा था और इसी को लोगों ने मुद्दा बना लिया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी से खेला जाना है। टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका में रिकॉर्ड बेहद खराब है और टीम एक बार भी सीरीज नहीं जीत सकी है। दक्षिण अफ्रीका में भारत ने कुल 17 टेस्ट में से सिर्फ 2 टेस्ट जीते हैं। माना जा रहा है कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार इतिहास जरूर बदलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल