1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट में धोनी के बराबर पहुंचने के करीब विराट कोहली

टेस्ट में धोनी के बराबर पहुंचने के करीब विराट कोहली

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2019 09:02 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 09:02 pm IST

कोहली के नाम भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर 46 मैचों में 26 जीत दर्ज हैं जबकि धोनी के नाम 60 मैचों में 27 जीत। कोहली सबसे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने थे।

टेस्ट में धोनी के बराबर पहुंचने के करीब विराट कोहली- India TV Hindi
टेस्ट में धोनी के बराबर पहुंचने के करीब विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। विराट कोहली अगर एक और टेस्ट जीत हासिल कर लेते हैं तो वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे। कोहली गुरुवार से विंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। 

कोहली के नाम भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर 46 मैचों में 26 जीत दर्ज हैं जबकि धोनी के नाम 60 मैचों में 27 जीत। कोहली सबसे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने थे। 2014 में आस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी के संन्यास के बाद कोहली को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। 

अपनी कप्तानी में कोहली ने भारत को आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में जीत दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हालांकि उन्हें हार मिली थी। कोहली ने बीते साल ही भारत को आस्ट्रेलिया में टेस्ट में 3-1 से ऐतिहासिक जीत दिला 71 साल के सूखे को खत्म किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल