1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली के पास है न्यूजीलैंड दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी करने का बेहतरीन मौका, जाने कैसे?

कोहली के पास है न्यूजीलैंड दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी करने का बेहतरीन मौका, जाने कैसे?

 Written By: Lokesh Khera @lokeshkhera29
 Published : Jan 22, 2019 04:52 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 04:52 pm IST

ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के बाद भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड की अग्नी परीक्षा से गुजरना है। हम भारत के न्यूजीलैंड दौरे को अग्नी परीक्षा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते 43 सालों में भारत का रिकॉर्ड यहां कुछ खास नहीं रहा है। 

Virat Kohli And MS Dhoni- India TV Hindi
Virat Kohli And MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के बाद भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड की अग्नी परीक्षा से गुजरना है। हम भारत के न्यूजीलैंड दौरे को अग्नी परीक्षा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते 43 सालों में भारत का रिकॉर्ड यहां कुछ खास नहीं रहा है। न्यूजीलैंड दौरे पर अभी तक धोनी ही एकमात्र ऐसे भारतीय कप्तान है जिन्होंने वनडे सीरीज जीती है। जी हां, अगर कोहली न्यूजीलैंड को यह सीरीज हरा देते हैं तो वो ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बन जाएंगे। आइए जानते हैं भारत ने किन-किन कप्तानों के अंडर न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेली है।

1975/76- कप्तान बिशन सिंह बेदी, 2-0 से हारे

1975-76 में भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड से उसी की सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज खेली थी। यह वनडे सीरीज 2 मैचों की थी और मेजबान टीम ने भारत को इस सीरीज में दोनों ही मैचों में मात दी थी। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान बिशन सिंह बेदी के हाथों में थी।

1980/81- कप्तान सुनील गावस्कर, 2-0 से हारे

इसके बाद भारत ने 1980/81 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। उस समय गावस्कर टीम इंडिया के कप्तान थे। यह वनडे सीरीज भी दो मैचों की थी और भारत को न्यूजीलैंड ने इस बार भी एक भी मैच जीतने नहीं दिया था और पिछली बार की तरह इस सीरीज में भी भारत 2-0 से हारकर वापस आया था।

1993/94 और 1998/99 में अजरुद्दी ने 2-2 से ड्रॉ कराई सीरीज

इसके बाद तत्कालीन कप्तान अजरूद्दीन ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड जाकर लड़ना सिखाया। अजरूद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1993/94 और 1998/99 में सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली। लेकिन अजरूद्दीन भी न्यूजीलैंड में भारत को जिताने का सपना पूरा नहीं कर पाए।

2002/03- कप्तान सौरव गांगुली 5-2 से हारे

इसके बाद कोलकाता के प्रिंस सौरव गांगुली जो युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका देने में विश्वास करते थे उन्होंने 2002/03 में न्यूजीलैंड का दौरा किया। गांगुली की टीम में उस सयम वीरेंद्र सहवा, युवराज सिहं, मोम्मद कैफ जैसे युवा खिलाड़ी थे, लेकिन उस दौरे पर सचिन तेंदुलकर नहीं गए थे। हर किसी को लगा था कि दादा की टीम वहां जाकर कमाल दिखाएगी, लेकिन सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम वहां 5-2 से सीरीज हारकर वापस आई।

2008/09- कप्तान धोनी, 3-1 से जीते

लगभग 6 साल बाद भारत ने एक बार फिर न्यूजीलैंड का दौरा किया। इस बार कप्तानी की कमान भारत को 2007 का वर्ल्ड कप जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। धोनी ने जिस तरह से आईसीसी टी20 वर्ल्ड जिताया उससे भारत को उम्मीद थी कि वो न्यूजीलैंड जाकर भारत के खराब रिकॉर्ड को बदल देंगे। धोनी सभी की उम्मीदों पर खड़े उतरे और उन्होंने न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर 3-1 से मात दी। इसी के साथ धोनी न्यूजीलैंड में भारत को पहली वनडे सीरीज जीताने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।

2013/14- कप्तान धोनी, 4-0 से हारे 

इसके बाद भारतीय टीम ने धोनी की अगुवाई में ही 2013/14 में न्यूजीलैंड का दौरा किया और पिछली बार की तरह इस बार भी धोनी को हर किसी से सीरीज जिताने की उम्मीद थी। लेकिन इस बार न्यूजीलैंड की टीम जख्मीं शेरों की तरह भारतीय टीम का इंतजार कर रही थी। न्यूजीलैंड ने उस सीरीज में भारत को 4-0 से क्लीन स्वीप किया।

अब बारी कोहली की

अब बारी कोहली की है। कोहली की अगुवाई में भारत ने वनडे में पिछले काफी समय से अच्छा परफॉर्म कर रही है। अगर कोहली न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर मात देने में कामयाब रहते हैं तो वो न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर वनडे सीरीज हराने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल