1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर ऐसा हो जाता तो विराट कोहली पूरा कर लेते अपना अर्धशतक

अगर ऐसा हो जाता तो विराट कोहली पूरा कर लेते अपना अर्धशतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2018 06:54 pm IST,  Updated : Feb 04, 2018 06:54 pm IST

दूसरे वनडे में विराट कोहली अपने अर्धशतक से सिर्फ 4 रन से चूक गए।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली अपने अर्धशतक से सिर्फ 4 रन से चूक गए। कोहली 50 गेंदों में 46 रन बनाकर नाबाद रहे और वो मैच जिताकर ही वापस लौटे। लेकिन कोहली के पास अर्धशतक लगाने का मौका था लेकिन वो ऐसा करने से चूक गए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस तरीके से कोहली अपना अर्धशतक पूरा कर सकते थे। आइए आपको बताते हैं।

ऐसे पूरा कर सकते थे अर्धशतक: विराट कोहली 44 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर भी वही थे। ऐसे में कोहली 44 के स्कोर पर छक्का लगा देते तो उनका अर्धशतक पूरा हो सकता था। हालांकि कोहली छक्का लगाने में कामयाब नहीं हो पाए और वो 2 रन ही ले सके। इस तरह से वो 46 पर नाबाद रह गए। 

आपको बता दें कि दूसरे वनडे में भी मेजबान टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। 118 रनों के लक्ष्य को भारत ने महज 20.3 ओवरों में 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की तरफ से शिखर धवन ने (51*), विराट कोहली ने (46*) और रोहित शर्मा ने (15) रन बनाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल