1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से विराट ने मांगे हनीमून टिप्स

जानिए टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से विराट ने मांगे हनीमून टिप्स

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 16, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 04:18 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में गुपचुप तरीके से शादी रचाई। इस शादी में 40-50 करीबी लोग ही शामिल थे। दोनों अब 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहे हैं।

विराट-अनुष्का- India TV Hindi
विराट-अनुष्का

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में गुपचुप तरीके से शादी रचाई। इस शादी में 40-50 करीबी लोग ही शामिल थे। दोनों अब 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अभी भी इस सेलिब्रिटी कपल को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। 

अब विराट और अनुष्का ने भी समय निकालकर इन बधाई संदेशों का जवाब देना शुरू कर दिया है। इसी बीच विराट कोहली ने अपने शादी-शुदा क्रिकेटर दोस्त से टिप्स मांगे। दरअसल टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अनुष्का और विराट को बधाई देते हुए ट्वीट किया। रहाणे ने लिखा कि ''नए सफर की शुरूआत के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई, क्लब में आपका स्वागत है कैप्टन।''

जवाब में विराट ने 14 दिसंबर को अजिंक्य को रिप्लाई किया। विराट ने लिखा ''शुक्रिया दोस्त, मैं तुम्हारे टिप्स का इंतजार करूंगा।''

गौरतलब है कि विराट-अनुष्का फिलहाल रोम में अपना हमीमून इन्जॉय कर रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल