1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज दौर पर कमेंट्री करते नजर आएंगे अपने जमाने के ये दो दिग्गज खिलाड़ी

वेस्टइंडीज दौर पर कमेंट्री करते नजर आएंगे अपने जमाने के ये दो दिग्गज खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jul 30, 2019 08:48 am IST,  Updated : Jul 30, 2019 08:48 am IST

विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार सर विवियन रिचर्ड्स और सुनील गावस्कर भारत के वेस्टइंडीज दौरे में मैचों में कमेंट्री करते नजर आएंगे।

वेस्टइंडीज दौर पर...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज दौर पर कमेंट्री करते नजर आएंगे अपने जमाने के ये दो दिग्गज खिलाड़ी Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार सर विवियन रिचर्ड्स और सुनील गावस्कर तीन अगस्त से शुरू हो रहे भारत के वेस्टइंडीज दौरे में मैचों में कमेंट्री करते नजर आएंगे। इन दोनों को सोमवार को कमेंट्री पैनल में जगह मिली। गावस्कर इंग्लिश के अलावा हिन्दी में भी कमेंट्री करते नजर आएंगे।

सीरीज के लिए जो कमेंट्री पैनल चुना गया है उसमें इंग्लैंड के ग्रैम स्वान, मुरली कार्तिक, डारेन गंगा और इयान बिशप को इंग्लिश पैनल में जगह मिली है जबकि हिन्दी पैनल में आशीष नेहरा, अजय जडेजा, मोहम्मद कैफ, विवेक राजदान के साथ प्रस्तुतकर्ता गौरव कपूर और अर्जुन पंडित होंगे।

गावस्कर ने कहा, "वेस्टइंडीज हमेशा मेरे दिल में अहम स्थान रखता है क्योंकि मैंने अपना करियर वहीं से शुरू किया था। मैं वहां के खिलाड़ियों का बेहद सम्मान भी करता हूं। सर विवियन रिचर्ड्स और मैं कई बार एक दूसरे के सामने खेले हैं, इस सीरीज के दौरान अब हम एक एक बार फिर साथ होंगे।"

रिचर्ड्स ने कहा, "भारत और वेस्टइंडीज सीरीज हमेशा से रोमांचक होती है और मैं इस बार भी इससे कम की उम्मीद नहीं करता क्योंकि इस समय वेस्टइंडीज की मौजूदा फॉर्म अच्छी है। मुझे उम्मीद है कि वो भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दे पाएगी। गावस्कर के साथ बैठकर कमेंट्री करने से हम अपने खेलने वाले दिनों की यादों को ताजा करेंगे।"

भारत विंडीज दौरे पर तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके अलावा दोनों देश दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेंगे जो आईसीसी टेस्ट विश्व चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल