1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video : डेल स्टेन को वहाब ने मारा ऐसा छक्का कि गेंद गई स्टेडियम से बाहर, हैरान हो गये फैंस!

Video : डेल स्टेन को वहाब ने मारा ऐसा छक्का कि गेंद गई स्टेडियम से बाहर, हैरान हो गये फैंस!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 27, 2021 12:31 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 12:31 pm IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद स्टेडियम की छत से उपर जाते हुए मैदान को पारकर गई।

Wahab Riaz- India TV Hindi
Wahab Riaz Image Source : TWITTER- @THEPSLT20

पाकिस्तान में इन दिनों फैंस के सिर पर वहाँ की फेमस टी20 पाकिस्तान सुपर लीग का खुमार छाया हुआ है। जिसमें हर एक दिन एक से बढ़कर एक शानदार कारनामें देखने को मिलते रहते हैं। इसी बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद स्टेडियम की छत से उपर जाते हुए मैदान को पारकर गई। जिसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मैच खेला जा रहा था। जिसमें पेशावर की कप्तानी वहाब रियाज कर रहे हैं। ऐसे में मैच एक दौरान दूसरी पारी में एक समय पेशावर की टीम को 8 गेंद में 13 रन चाहिए थे। तभी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से उनके सबसे अनुभवी और धाकड़ गेंदबाज डेल स्टेंन गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी चौथी गेंद पर कप्तान वहाब रियाज ने गगनचुम्बी छक्का मारा जो स्टेडियम के पार चला गया। इतना ही नहीं इस छक्के के बाद मैच पेशावर जुल्मी के पाले में आ गया और उन्होंने 3 विकेट से जीत भी दर्ज की। जबकि कप्तान वहाब ने तेजी से 8 गेंदों में 20 रन बनाये। 

मैच की बात करें तो पेशावर जल्मी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वाहब रियाज का यह फैसला टीम पर भारी पड़ा और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाये। जिसके जवाब में पेशावर जल्मी ने शानदार जीत दर्ज की और अब वो अंक तालिका में 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर आ गई है। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : मोटेरा की पिच को लेकर कोहली के बयान पर एलिस्टेयर कुक कुक ने आलोचना की

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल