1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : पहली बार T20I में स्टंप आउट हुए कोहली, लोगों ने कहा- "आदिल है मुश्किल"

IND v ENG : पहली बार T20I में स्टंप आउट हुए कोहली, लोगों ने कहा- "आदिल है मुश्किल"

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2021 08:08 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 08:08 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I में भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार फॉर्म को जारी नहीं रख सके और सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

IND v ENG : पहली बार T20I में...- India TV Hindi
IND v ENG : पहली बार T20I में स्टंप आउट हुए कोहली, लोगों ने कहा- "आदिल है मुश्किल" Image Source : GETTY

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I में भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार फॉर्म को जारी नहीं रख सके और सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोहली को इंग्लिश स्पिनर आदिल रशीद ने स्टंप आउट किया। इस सीरीज में ये दूसरी बार है जब भारतीय कप्तान आदिल का शिकार बने। इस तरह भारतीय कप्तान पहली बार T20I में स्टंप आउट हुए। इससे पहले कोहली 4 बार वनडे क्रिकेट में भी स्टंप आउट हो चुके हैं।

दरअसल, आदिल ने 9वें ओवर की चौथी गेंद जैसे ही फेंकी, वैसे ही कोहली ने क्रीज से आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद कोहली को छकाते हुए सीधे विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में चली गई। इसके बाद विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेरते हुए कोहली को मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कोहली के इस तरह आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और फैंस भारतीय कप्तान कोहली को जमकर कोस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आदिल है मुश्किल।"

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल